UPTak Baithak Logo

लापरवाही! सरकारी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड में बच्चा मृत, प्राइवेट की रिपोर्ट में स्वस्थ

गौतमबुद्ध नगर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कथित तौर पर बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक युवक अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

गौतमबुद्ध नगर के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कथित तौर पर बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक युवक अपनी 3 महीने की गर्भवती पत्नी को लेकर जांच के लिए गया, तो वहां के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे को मृत घोषित करने के साथ ही मेडिसिन दी और कहा ये दवा खाकर बच्चे को गिरा दो. लेकिन जब पति-पत्नी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने दूसरी जगह अल्ट्रासाउंड कराया, जहां गर्भवती महिला की रिपोर्ट में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ आया है. युवक ने डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.