बदायूं में सांड के हमले से बचने के लिए तालाब में कूदा किसान, डूबने से हुई मौत
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के…
ADVERTISEMENT

UpTak
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले किसान शिवदयाल अपनी फसल की रखवाली करने खेत पर जा रहे थे. इस दौरान उनके ऊपर सांड ने हमला कर दिया. सांड के हमले से बचने के लिए वह पास में स्थित एक तालाब में कूद गए. वहीं तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल के लिए राजस्व टीम को भी मौके पर भेजा गया है.