Chandauli News: चंदौली में सोने के भाव स्थिर, चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, सराफा बाजार में बढ़ी हलचल
Chandauli Gold Silver Rate 3 August 2026: चंदौली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. 24 कैरेट सोना ₹1,41,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,22,000 से ₹2,55,900 प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार करती रही. शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही.
ADVERTISEMENT

चंदौली में सोने के भाव स्थिर, चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव, सराफा बाजार में बढ़ी हलचल
Chandauli Gold Silver Rate 3 August 2026: जिले के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. स्थानीय प्रतिष्ठित आभूषण शोरूम डायमण्ड ज्वेलर्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,41,800 प्रति 10 ग्राम रहा. यह कीमत जीएसटी के बिना है. वहीं आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोना ₹1,29,600 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,06,000 प्रति 10 ग्राम की दर से उपलब्ध है.
