लेटेस्ट न्यूज़

हिंदू बच्चों के तिलक को ना, मुस्लिम छात्रों की टोपी को हां, सरकारी स्कूल टीचर्स का गजब फरमान

UP News: छात्रों का आरोप है कि सरकारी स्कूल में शिक्षक तिलक लगाकर आने के लिए मना करते है. मगर मुस्लिम बच्चों को टोपी लगाकर आने के लिए कहते हैं. बता दें कि इस घटना को लेकर हिंदू समाज में गुस्सा है.

ADVERTISEMENT

Bijnor
Bijnor
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल के टीचरों ने स्कूल में पढ़ने वाले हिंदू बच्चों को स्कूल में तिलक ना लगाकर आने का आदेश दिया है. ये घटना छात्रों ने अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है. छात्रों का कहना है कि उन्हें स्कूल में तिलक के लिए मना किया जाता है.मगर मुस्लिम छात्र टोपी पहनकर स्कूल आते हैं, उनसे कुछ नहीं कहा जाता.