UPTak Baithak Logo

प्रेमी संग बाइक पर घूम रही थी लड़की, भाई ने देख किया पीछा, भागमभाग में जान ही चली गई

Bijnor News: कभी-कभी कुछ हादसे ऐसे हो जाते हैं, जो पीड़ित के परिजनों को हमेशा दर्द देते हैं. आप करना तो कुछ और चाह रहे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bijnor News: कभी-कभी कुछ हादसे ऐसे हो जाते हैं, जो पीड़ित के परिजनों को हमेशा दर्द देते हैं. आप करना तो कुछ और चाह रहे होते हो. मगर हो जाता कुछ और ही है. आज हम आपको जो घटना बताने जा रहे हैं, उसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, बिजनौर में एक युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर घूम रही थी. उसका प्रेमी उसे मार्केट में घुमा रहा था. तब तक सब कुछ सही था. मगर आज उस लड़की की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. मार्केट में प्रेमी के साथ घूमते हुए युवती के भाई ने उसको देख लिया. युवती का भाई, अपनी बहन और उसके साथ मौजूद युवक का पीछा करने लगा. तो वहीं प्रेमी भी बाइक पर युवती को बैठाकर वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा. तभी वहां कुछ ऐसा हुआ जिससे चीख-पुकार मच गई और लड़की की मौत हो गई.