लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: ड्यूटी के दौरान रोडवेज बस चालक को आया हार्ट अटैक, बस किनारे लगाकर बचाई यात्रियों की जान, अस्पताल में मौत

Bareilly Roadways Bus Driver: ड्यूटी निभाते-निभाते एक रोडवेज चालक ने अपनी जान गंवा दी, लेकिन आखिरी पल तक जिम्मेदारी नहीं छोड़ी. हार्ट अटैक के बावजूद बस को सुरक्षित किनारे लगाकर उन्होंने दर्जनों यात्रियों की जान बचाई. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनकी कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा बन गई.

ADVERTISEMENT

ड्यूटी के दौरान रोडवेज बस चालक को आया हार्ट अटैक, बस किनारे लगाकर बचाई यात्रियों की जान, अस्पताल में मौत
ड्यूटी के दौरान रोडवेज बस चालक को आया हार्ट अटैक, बस किनारे लगाकर बचाई यात्रियों की जान, अस्पताल में मौत
social share
Google CTA

Bareilly Roadways Bus Driver: उत्तर प्रदेश के बरेली में रोडवेज के एक संविदा बस चालक ने अपनी अंतिम सांसों तक कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए दर्जनों यात्रियों की जान बचा ली. ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने पर भी उन्होंने घबराने के बजाय सूझबूझ से बस को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.