बरेली पुलिस ने मुंबई पुलिस को दिशा पाटनी की सुरक्षा पर अलर्ट रहने को कहा, Mumbai Police ने लिया ये एक्शन
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. बरेली पुलिस ने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद मुंबई में उनके आवास के बाहर चौकसी बढ़ा दी गई है.
ADVERTISEMENT

दिशा पाटनी
बरेली में ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस चौकन्ना है. इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आपको बता दें कि बरेली पुलिस ने दिशा पाटनी की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया है. बरेली पुलिस ने मुंबई पुलिस को दिशा पाटनी की सुरक्षा के बारे में अलर्ट रहने को कहा है. सूत्रों के अनुसार, जवाब में मुंबई पुलिस ने बताया कि दिशा पाटनी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.
