लेटेस्ट न्यूज़

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, छोटी बहन से थी निकाह की तैयारी तभी पहुंच गया उसका 'लवर'... फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निकाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई.

ADVERTISEMENT

Bareilly Nikah Controversy News
Bareilly Nikah Controversy News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Bareilly Nikah Controversy News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निकाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. परिवार ने इज्जत बचाने के लिए उसकी छोटी बहन का निकाह उसी दूल्हे से कराने की तैयारी कर ली, लेकिन मामला तब और उलझ गया जब छोटी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी भी सामने आ गई और उसका कथित 'लवर' सामने आकर खड़ा हो गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े. आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.