करवा चौथ पर होटल में बॉयफ्रेंड संग थी पत्नी, पति ने पीछा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, एक साल पहले की थी लव मैरिज
उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला सामने आया है. बदायूं के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT

Bareilly Hotel News: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला सामने आया है. बदायूं के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया. पति को काफी समय से पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध होने का शक था. करवा चौथ के दिन बरेली जंक्शन के पास पत्नी को एक युवक के साथ देखने के बाद उसने दोनों का पीछा किया. फिर उन्हें होटल के कमरे में जाते देखकर डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली. पुलिस ने कमरा खुलवाया तो पत्नी युवक के साथ अंदर मिली. इसके बाद होटल से लेकर कोतवाली तक काफी देर हंगामा हुआ.
एक साल पहले किया था लव मैरिज
पुलिस को युवक ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है. करीब एक साल पहले उसने युवती के साथ लव मैरिज किया था. शादी के बाद दोनों का एक बच्चा भी हुआ. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा था. वह अक्सर किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ. पति ने जब पत्नी से उस युवक के बारे में सवाल किया तो उसने आरोपों को गलत बताया और सबूत दिखाने की बात कही. हालांकि, पति का शक दूर नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा PNB में करोड़ों की FD गायब! किसी के खाते में बचे 16 हजार तो किसी के ₹1.29 करोड़ गायब
दो महीने से मायके में रह रही थी पत्नी
युवक के मुताबिक उसकी पत्नी पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी. वह ससुराल लौटने से बच रही थी. करवा चौथ के दिन पति किसी काम से बरेली आया हुआ था. इसी दौरान बरेली जंक्शन के पास उसकी नजर पत्नी पर पड़ी. वह एक दूसरे युवक के साथ दिखाई दी. पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देखकर पति को पहले से चला आ रहा शक और गहरा हो गया. इसके बाद उसने दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी और उनका पीछा करने लगा.
जंक्शन के पास होटल में पहुंचे दोनों
पति के अनुसार कुछ देर तक पीछा करने के बाद उसने देखा कि पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक बरेली जंक्शन के पास एक अस्पताल के बगल में बने होटल में पहुंचे. दोनों होटल के एक कमरे में चले गए. पति ने उन्हें कमरे में जाते हुए देख लिया. इसके बाद उसने बिना देर किए डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का कमरा खुलवाया. कमरे के अंदर पत्नी अपने साथ मौजूद युवक के साथ मिली. इस घटना के बाद होटल में हंगामा शुरू हो गया.
पत्नी ने पति के साथ रहने से किया इनकार
पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई. वहां भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा. पूछताछ के दौरान पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. उसने कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ जाना चाहती है. दूसरी तरफ पति ने पुलिस के सामने कहा कि उसने युवती से लव मैरिज किया था और उसे इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, इसकी उम्मीद नहीं थी. पति के मुताबिक जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है.
यह भी पढ़ें- जिम ट्रेनर से शादी करना चाहती थी पत्नी, प्यार में पार की सारी हदें! गाजियाबाद में सुबह घर में घुसकर बॉयफ्रेंड ने पति पर किया चाकू से हमला
पति ने लगाए जान से मारने की धमकी के आरोप
इस पूरे विवाद के बीच पति ने पत्नी पर कुछ और गंभीर आरोप भी लगाए. उसका कहना है कि पत्नी पहले भी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है. पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की धमकी देती थी. इन बातों को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. हालांकि, ये सभी बातें पति की ओर से लगाए गए आरोप हैं. पुलिस की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलने के बाद शुरू हुआ यह विवाद कई घंटे तक चलता रहा और मामला कोतवाली तक पहुंच गया.
