लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में दिशा पटानी के घर फायरिंग के बाद ये किस गैंगस्टर का ऑडियो हो गया वायरल, सुनिए क्या बोल रहा है

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है. हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है. आरोप है कि यह हमला कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महाराज के कथित अपमान को लेकर किया गया.

ADVERTISEMENT

Disha Patani
Disha Patani
social share
Google CTA

Bareilly News: बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के परिवार वाले घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी है. 12 तारीख को तड़के सुबह 4 बजे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी के आवास पर दो-तीन राउंड फायरिंग की. इस हमले की जिम्मेदारी अमेरिका में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर वॉइस मैसेज के जरिए ली है. उसका यह ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.