लेटेस्ट न्यूज़

बच्चे को बोलने में थी परेशानी, जीभ का ऑपरेशन की बजाय कर दिया खतना? पूछने पर डॉक्टर ने ये बताया

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डॉक्टर पर ही धर्म परिवर्तन कराने का आरोप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डॉक्टर पर ही धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है. दरअसल हिंदू बच्चे के परिजन अपने बच्चे की जीभ का ऑपरेशन करवाने के लिए डॉक्टर के पास आए थे. आरोप है कि डॉक्टर ने बिना माता-पिता को जानकारी दिए, मासूम का खतना कर दिया. परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है. मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने भी अस्पताल में जमकर हंगामा किया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.