लेटेस्ट न्यूज़

‘अपने बॉयफ्रेंड का आकर लाश ले जाओ’, फोन पर झूठी खबर सुन गर्लफ्रेंड ने लगा ली फांसी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक लड़की ने इसलिए आत्महत्या कर लिया क्योंकि किसी ने फोन कर उसके बॉयफ्रेंड की हत्या की झूठी खबर दी. इसके बाद सदमे में आकर गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दे दी. फांसी के फंदे पर बेटी का लटका हुआ शव देखा परिवार में कोहराम मच गया. तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.