UPTak Baithak Logo

UP बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बाराबंकी के बेटों ने बढ़ाया जिले का मान, संर्घष से पाई सफलता

शनिवार, 18 जून को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए गए. इसमें बाराबंकी के 3 बेटों ने शानदार अंक हासिल किए हैं. उन्होंने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

शनिवार, 18 जून को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के रिजल्ट घोषित किए गए. इसमें बाराबंकी के 3 बेटों ने शानदार अंक हासिल किए हैं. उन्होंने अपनी सफलता से जिले का मान बढ़ाया है. जिले के रहने वाले योगेश प्रताप सिंह ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. इसके अलावा जिले के ही अभिमन्यु वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरी रैंक प्राप्त की है, जबकि प्रवीण कुमार ने 93.40 फीसदी अंक हासिल कर 6वीं रैंक पाई है. बता दें कि ये दोनों छात्र श्री साईं कॉलेज में पढ़ने वाले हैं.