लेटेस्ट न्यूज़

‘मुझे माफ कर देना प्यारी मम्मी…’, बंदा में 9वीं कक्षा की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. बताया जा रहा है कि माता-पिता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. बताया जा रहा है कि माता-पिता बैंक गए थे, अकेला पा फंदे पर झूल गयी. माता-पिता जब बैंक से वापस लौटे तो कमरे में फंदे से लटकी इकलौती बेटी की लाश देखकर उनके होश उड़ गए. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है कि, ‘अब हम न रहेंगे, न तो किसी से बोलेंगे, हम किसी की वजह से अपनी जान नहीं दे रहे, मुझे माफ़ कर देना मेरी प्यारी मम्मी’. फिलहाल पुलिस घटना में मोबाइल डिटेल के साथ साथ हर एंगल पर बारीकी से जांच में जुटी हुई है.