लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: अनीशा मौत केस में बड़ा मोड़, सील हुआ अपूर्वा हॉस्पिटल फिर खुला, परिजनों ने छेड़ी आर-पार की लड़ाई

Anisha Rai death News: बलिया के अनीशा राय मौत मामले में सील किया गया अपूर्व मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोबारा खोल दिया गया है. सीएमओ के आदेश के बाद अस्पताल को सशर्त संचालन की अनुमति मिली है, जिससे परिजनों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Anisha Rai death News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के चर्चित अनीशा राय मौत मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारी विवाद और सील की कार्रवाई के बाद शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्व मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा संचालन की अनुमति दे दी है. इस फैसले के बाद मृतिका के परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने अब प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है.