लेटेस्ट न्यूज़

सपा के कई विधायक हुए थे बागी पर मनोज पांडे को ही क्यों बनाया गया मंत्री, भाजपा के लिए क्यों खास हैं वो?

Manoj Pandey News: योगी कैबिनेट विस्तार में सपा बागी मनोज पांडे का 'राजतिलक' चर्चा में है. आखिर रायबरेली के इस 'चाणक्य' को ही मंत्री पद क्यों मिला? अवध के ब्राह्मण समीकरणों और जमीनी रसूख से जुड़ी बीजेपी की इस बड़ी रणनीति को विस्तार से पढ़ें.

ADVERTISEMENT

Manoj Pandey
Photo: Manoj Pandey
social share
google news

Manoj Pandey News: समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों की लंबी फेहरिस्त में आखिर मनोज पांडे ही क्यों बाजी मार ले गए? योगी मंत्रिमंडल विस्तार में सिर्फ उन्हें ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा क्यों मिला? यह सवाल इस वक्त यूपी की सियासत में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. रायबरेली के 'चाणक्य' कहे जाने वाले मनोज पांडे की बीजेपी में यह एंट्री कई समीकरणों को साधने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.