Ballia Missing Case CCTV Footage: अज्ञात बाइक का लिया सहारा और फिर लौटा ही नहीं... बलिया में कोचिंग के लिए घर से निकला छात्र लापता, CCTV में कैद
Ballia Crime News: बलिया में 16 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार बिट्टू कोचिंग के लिए घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा. सीसीटीवी में छात्र किसी अज्ञात बाइक का सहारा लेते दिखा, वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि वह स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं चला गया है.
ADVERTISEMENT

बलिया: यूपी के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र प्रियांशु रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है. पिता ने कोतवाली पुलिस को अपने बेटे का लापता होने की सूचना लिखित में दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.