UPTak Baithak Logo

Ballia Rape Case: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, बलिया पुलिस ने आरोपी सागर गोड़ को किया गिरफ्तार

Ballia News Today: बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को महुआ मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

ADVERTISEMENT

Ballia Crime News
Ballia Crime News
social share
google news

Ballia News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया में थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.