Ballia News: बलिया में डीएम सख्त, आवास व भूमि आवंटन में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोका, 4969 लंबित मुकदमों पर शोकॉज नोटिस
Ballia Housing Scheme News: बलिया में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कई योजनाओं में धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया. आवास और भूमि आवंटन में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए, जबकि 4,969 लंबित चकबंदी मुकदमों पर शोकॉज नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए.
ADVERTISEMENT

बलिया में डीएम सख्त, आवास व भूमि आवंटन में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोका, 4969 लंबित मुकदमों पर शोकॉज नोटिस
Ballia Housing Scheme News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के 25 महत्वपूर्ण एजेंडों की समीक्षा बैठक की. बैठक में आईजीआरएस, स्वामित्व योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, अंश निर्धारण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, राजस्व वाद, बाढ़ प्रबंधन, भूमि आवंटन, मत्स्य पट्टा, चकबंदी और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. कई योजनाओं में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.
