लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे: ट्रस्ट

Ayodhya News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मंदिर निर्माण के लिए गठित संस्था श्री…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मंदिर निर्माण के लिए गठित संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को यह जानकारी दी. उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राम मंदिर निर्माण के लिए गठित किए गए ट्रस्ट ने यहां चली लंबी बैठक के बाद ट्रस्ट के नियम और कायदों को अनुमोदन दिया.