UP Tak Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सबसे बड़ा सवाल- स्टाफ के लोगों की भर्ती किसने की और ये किसके करीबी हैं?
Ram Mandir Recruitment Scam Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच यूपी Tak की एक्सक्लूसिव पड़ताल में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सैनिक सिक्योरिटी फर्म के अधिकारियों का दावा है कि मंदिर में तैनात हाउसकीपिंग स्टाफ के नाम सीधे ट्रस्ट से बैंक और फिर बैंक से उनके पास पेरोल पर रखने के लिए आए थे. आखिर किसने की थी इन संदिग्ध नियुक्तियों की सिफारिश?
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Latest Update
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मंदिर के भीतर स्टाफ की नियुक्तियों को लेकर बेहद चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं. यूपी Tak की एक्सक्लूसिव पड़ताल में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा एक ऐसा बड़ा खुलासा हुआ है, जो सीधे तौर पर इस पूरे चंदा चोरी रैकेट की जड़ों की तरफ इशारा कर रहा है.
