लेटेस्ट न्यूज़

लता मंगेशकर के इस भजन का जिक्र कर PM मोदी बोले- ‘भव्य मंदिर में श्रीराम आने वाले हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को अपनी ‘‘विरासत पर गर्व’’ की पुनर्प्रतिष्ठा और विकास का ‘‘नया अध्याय’’…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को अपनी ‘‘विरासत पर गर्व’’ की पुनर्प्रतिष्ठा और विकास का ‘‘नया अध्याय’’ बताया और कहा कि जिस तेज गति से यह काम हो रहा है वह पूरे देश को रोमांचित करने वाला है. अयोध्या में सरयू नदी के नजदीक स्थित लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के अवसर पर उनके नाम पर एक चौक के लोकार्पण के अवसर पर प्रसारित अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, राम भारत के कण-कण में समाये हुए हैं.