लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में रामभद्राचार्य की कथा के बाद फंसे कारोबारी अनुज अग्रवाल के 42 लाख? अब मां लाड़ली बोलीं- उसे उल्टे 27 लाख देने हैं

UP News: गाजियाबाद में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. टेंट कारोबारी ने 42 लाख रुपये बकाया होने का आरोप लगाया है, जबकि मां लाडली नंद सरस्वती ने उलटा टेंट कारोबारी पर 27 लाख रुपये का हिसाब बाकी होने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य
social share
google news

UP News: जगद्गुरु महाराज रामभद्राचार्य की कथा के बाद गाजियाबाद के टेंट व्यापारी अनुज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उसके बकाया 42 लाख रुपये उसे अभी तक नहीं मिले हैं. टेंट व्यापारी ने आरोप लगाया था कि मां लाडली नंद सरस्वती जी महाराज द्वारा टेंट का काम दिया गया था. पूरा काम 87 लाख रुपए में तय हुआ था. जबकि उसको सिर्फ 45 लाख रुपए मिले हैं और उसको बकाया 42 लाख रुपए नहीं दिए जा रहे हैं. टेंट व्यापारी अनुज अग्रवाल का आरोप है कि जब भी वह पैसे मांगता है, तो उसके साथ लाडली नंद सरस्वती जी के गार्ड बदतमीजी करते हैं और वह खुद फोन नहीं उठा रही हैं. अब इस मामले में मां लाडली नंद सरस्वती जी महाराज ने पलटवार किया है. मां लाडली ने उलटा अनुज अग्रवाल पर आरोप लगाया है कि उसे 27 लाख रुपये उन्हें देने हैं.