लेटेस्ट न्यूज़

पीठ पर बाबरी मस्जिद का मलबा गिरने से दिव्यांग हो गए थे अचल मीणा, अब उन्होंने की इमोशनल अपील

साल 2024 के जनवरी महीने की 22 वो तारीख है, जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ram Mandir News: साल 2024 के जनवरी महीने की 22 वो तारीख है, जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इस आयोजन के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले राम भक्ति की कई हैरान कर देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं. इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक कहानी सामने आई है, जहां कारसेवा के दौरान दिव्यांग हुए शख्स अचल सिंह मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है.