आज अयोध्या के राम मंदिर में हुई रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानें क्यों खास था 17 मिनट का 'अभिजीत मुहूर्त'?
Ayohdya Ramdarbar Pran Pratishtha: अयोध्या को अब एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है. आज यानी गुरुवार, 5 जून को अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर बने भव्य रामदरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir Ram Darbar
Ayohdya Ramdarbar Pran Pratishtha: धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के केंद्र अयोध्या को अब एक नई ऊंचाई मिल गई है. बता दें कि आज यानी गुरुवार, 5 जून को अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर बने भव्य रामदरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई. यह अनुष्ठान दिन के सबसे शुभ और पवित्र समय, अभिजीत मुहूर्त के दौरान संपन्न हुआ. इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.