लेटेस्ट न्यूज़

'BJP में हो रही थी घुटन तो जॉइन की बसपा' मायावती ने सच्चिदानंद पांडे को अयोध्या से दिया टिकट

बता दें कि बसपा की ओर से सच्चिदानंद पांडे उर्फ सचिन अयोध्या में भाजपा के लल्लू सिंह और सपा के अवधेश प्रसाद के सामने चुनाव में ताल ठोकेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं. बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने अयोध्या से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. ऐसे में लोगों के मन में यह उत्सुकता थी कि अयोध्या से बसपा का उम्मीदवार कौन होगा? हालांकि, अब बसपा के प्रत्याशी का नाम भी सामने आ गया है. बता दें कि बसपा की ओर से सच्चिदानंद पांडे उर्फ सचिन अयोध्या में भाजपा के लल्लू सिंह और सपा के अवधेश प्रसाद के सामने चुनाव में ताल ठोकेंगे. कौन हैं सच्चिदानंद पांडे, खबर में आगे विस्तार से जानिए.