55 टुकड़े कर दूंगी... महोबा की अराधना ने पति शीलू रैकवार को जब दी ये धमकी तो औरत के अफेयर की असली कहानी पता चली
Mahoba Crime News: महोबा जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां ऑनलाइन मोबाइल गेम PUBG की एक महिला को ऐसी लत लगी कि फिर उसने ऐसा कांड करने की कोशिश की, जिसे जान अब हर कोई हैरान है.
ADVERTISEMENT

Representational Image
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां ऑनलाइन मोबाइल गेम PUBG की एक महिला को ऐसी लत लगी कि फिर उसने ऐसा कांड करने की कोशिश की, जिसे जान अब हर कोई हैरान है. आरोप है कि PUBG गेम की लत ऐसी पड़ी कि महिला ने अपने ही पति को 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं, डेढ़ साल के मासूम बेटे पर भी महिला जुल्म ढाने लगी. PUBG खेलते-खेलते महिला को एक दूसरे शख्स से इश्क भी हो गया. आखिरकार पति ने अपनी और बेटे की जान बचाने के लिए पत्नी को उसके प्रेमी संग जाने दिया.