लखनऊ: सलाउद्दीन के घर में मिले सैकड़ों की संख्या में कारतूस और असलहे, क्या था उसका प्लान? पुलिस भी हैरान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने एक घर में छापा मारा है. इस दौरान पुलिस को सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति के घर से सैकड़ों कारतूस और कई खतरनाक असलहों की बरामदगी की गई है.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने एक घर में छापा मारा है. इस दौरान पुलिस को सलाउद्दीन नामक एक व्यक्ति के घर से सैकड़ों कारतूस और कई खतरनाक असलहों की बरामदगी की गई है जिनमें कुछ बेहद घातक हथियार शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी असलहा और वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है. फिलहाल सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.