लेटेस्ट न्यूज़

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तक कितने श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे? आंकड़ा कर देगा हैरान

अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के बाद अब तक करीब डेढ़ करोड़ लोग रामनगरी पहुंचे हैं. रामलला के दर्शन के लिए रोजाना एक से डेढ़ लाख की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण के बाद अब तक करीब डेढ़ करोड़ लोग रामनगरी पहुंचे हैं. रामलला के दर्शन के लिए रोजाना एक से डेढ़ लाख की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे में रामनवमी पर क्राउड मैनेंजेंट के लिए प्रशासन बड़ी योजना तैयार कर रहा है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली राम नवमी होगी इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है.