कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा जिनके तेवरों की जबर्दस्त है चर्चा, वीडियो भी हो रहा वायरल?
IPS Anjali Vishwakarma: उत्तर प्रदेश की महिला आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी के वजह से वह चर्चा में हैं. खबर में आगे IPS अंजलि की पूरी कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

Photo: IPS Anjali Vishwakarma
IPS Anjali Vishwakrma Life Story: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को तनाव की स्तिथि तब पनपी जब महिला आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमएलसी अरुण पाठक के बीच तीखी बहस हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और इसके बाद से ही कानपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात अंजलि विश्वकर्मा चर्चा के केंद्र में आ गई हैं. आज आप इस खबर में IPS अंजलि विश्वकर्मा की पूरी कहानी विस्तार से जानिए.