UP Weather Update: यूपी में आज इन 49 जिलों में मॉनसूनी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट... 50+ जनपद में गिर सकती है बिजली
UP Weather Update: यूपी में आज यानी 3 सितंबर को भारी मॉनसूनी बारिश की चेतावनी. 55+ जनपदों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मॉनसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बारिश को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया है. आज यानी 3 सितंबर के लिए जारी इस अलर्ट में बताया गया है कि यूपी के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. सबसे खास बात यह है कि 6 जिलों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का अनुमान है. यह बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा.