Ram Mandir: शामली की मुस्लिम लड़कियों के हाथों से बने बैनर, पोस्टर और झंडे अयोध्या में लहराएंगे
Ram Mandir in Ayodhya: शामली की मुस्लिम लड़कियां भगवान श्रीराम के बैनर, पोस्टर और झंडे की सिलाई कर रही हैं.
ADVERTISEMENT

Ayodhya's Ram Mandir
अयोध्या में 22 जनवरी के राम लला के ‘प्राण प्रतिष्ठा‘ कार्यक्रम को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्सव का माहौल है. इस बीच शामली से हिंदू -मुस्लिम एकता का संदेश देने वाली एक खबर सामने आई है. शामली की मुस्लिम लड़कियां भगवान श्रीराम के बैनर, पोस्टर और झंडे की सिलाई कर रही हैं.
