लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए जो 5 एकड़ जमीन मुस्लिमों को मिली थी उसका क्या हुआ?

Ayodhya Masjid Latest News Update: 9 नवंबर 2019 के दिन अयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया.

ADVERTISEMENT

अयोध्या के धन्नीपुर में इसी जगह मस्जिद बननी है
अयोध्या के धन्नीपुर में इसी जगह मस्जिद बननी है
social share
Google CTA

Ayodhya Masjid Latest News Update: 9 नवंबर 2019 के दिन अयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया. इसी फैसले के साथ विवादित भूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद पक्ष को भी मस्जिद का निर्माण करने के लिए 5 एकड़ जमीन दी. अयोध्या के धन्नीपुर में मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के निर्माण के लिए जमीन मिली. इसके बाद इस जगह पर मस्जिद बनाने के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरण फाउंडेशन (आईआईसीएफ) के नाम से एक संस्था बनाई गई थी. इसी संस्था को धन्नीपुर में मस्जिद का निर्माण कराना है. पांच साल बीत जाने के बाद भी अबतक मस्जिद का निर्माण शुरु नहीं हो सका है.