Ram Mandir: इंग्लैंड की बेंटेले करना चाहती है रामलला के दर्शन, मुंह बोले बेटे से मिलने आगरा आई
Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की खुशी पूरे विश्व के सनातनियों में हैं. हर कोई अयोध्या में रामलला के स्वागत की तैयारी कर रहा है. बता दें कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले विदेशी लोगों में भी राम मंदिर को लेकर दिलचस्पी है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की खुशी पूरे विश्व के सनातनियों में है. हर कोई अयोध्या में रामलला के स्वागत की तैयारी कर रहा है. बता दें कि हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले विदेशी लोगों में भी राम मंदिर को लेकर दिलचस्पी है. इंग्लैंड की रहने वाली जुली बेंटेले रामभक्त हैं. वह भगवान श्रीराम में आस्था रखती हैं और राम भक्त भगवान हनुमान को भी मानती हैं. जुली बेंटेले को भारतीय धर्म और यहां की हिंदू संस्कृति काफी पसंद है.
