UPTak Baithak Logo

Amethi Police News: पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, परीक्षा छूटने का था डर, यूपी-112 की तत्परता से केंद्र पहुंची अभ्यर्थी

Amethi Exam Centre news: परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचने की चिंता में घिरी अभ्यर्थी के लिए अमेठी पुलिस मददगार साबित हुई. यूपी-112 और पीआरवी टीमों की तत्परता से अभ्यर्थी समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंच सकी. पुलिस की संवेदनशील पहल ने न केवल एक परीक्षा बचाई, बल्कि लोगों के बीच सकारात्मक संदेश भी दिया.

ADVERTISEMENT

UP Police Constable Exam 2026
UP Police Constable Exam 2026
social share
google news

Amethi Exam Centre News: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान अमेठी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला. जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र की रहने वाली अभ्यर्थी अंजली परीक्षा देने के लिए अमेठी पहुंची थीं, लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था.