उत्तर प्रदेश, निर्माणाधीन सड़क को उखाड़कर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, ठेकेदार की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Amethi News:अमेठी में निर्माणाधीन सड़क को उखाड़कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया. ठेकेदार की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ठेकेदार का दावा है कि सड़क पूरी तरह तैयार नहीं थी और वीडियो से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा.
ADVERTISEMENT

Amethi Road Viral Video Case
Amethi News: अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शाहगढ़-हरदोया मार्ग के नवीनीकरण के दौरान सड़क को उखाड़कर वीडियो वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. ठेकेदार सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र की तहरीर पर मुंशीगंज थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
