UPTak Baithak Logo

Amethi News: अमेठी को मिली नई प्रभारी मंत्री, प्रतिभा शुक्ला संभालेंगी कमान, सतीश चंद्र शर्मा का बलरामपुर तबादला

UP Minister Reshuffle 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने अमेठी जिले में बदलाव करते हुए महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है. वहीं, पूर्व प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा को बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासनिक कार्यों में तेजी और विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए यह फेरबदल किया गया है.

ADVERTISEMENT

Amethi Prabhari Mantri प्रतिभा शुक्ला
Amethi Prabhari Mantri प्रतिभा शुक्ला
social share
google news

Amethi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है. इसी क्रम में अमेठी जिले को नई प्रभारी मंत्री मिल गई हैं. महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को अमेठी का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. अब तक अमेठी के प्रभारी मंत्री रहे खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंदा शर्मा को बलरामपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है.