Amethi News: अमेठी CMO कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा, पेंशन फाइल के नाम पर ₹50 हजार घूस लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
Amethi Anti Corruption raid: अमेठी के सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ सहायक संजय मिश्रा को पेंशन फाइल पास कराने के नाम पर ₹50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि उन्होंने कुल ₹1.20 लाख की मांग की थी. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT

अमेठी CMO कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा, पेंशन फाइल के नाम पर ₹50 हजार घूस लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
Amethi News: जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक संजय मिश्रा को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर रिटायर्ड एएनएम की पेंशन फाइल पास कराने के बदले ₹1.20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है.
