यूपी की राय: आगरा के मीना बाजार पर सीएम योगी ऐसा क्या बोल गए जिसे लेकर भिड़ी जनता!
Agra Fort Meena Bazaar History: आगरा किले के मीना बाजार को लेकर सीएम योगी के बयान ने नई बहस छेड़ दी है. क्या वाकई मुगलों ने वहां महिलाओं का शोषण किया? देखिए आगरा के स्थानीय लोगों की राय और ऐतिहासिक दावों पर तीखी चर्चा.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आगरा किले के मीना बाजार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद आगरा के स्थानीय लोगों और इतिहासकारों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है. सीएम योगी ने कहा कि मुगलों के समय मीना बाजार में हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ होता था और अब सरकार वहां शिवाजी महाराज का भव्य म्यूजियम बनाने जा रही है. यूपी Tak की इस विशेष चर्चा 'यूपी की राय' में आगरा के लोगों ने अपनी राय साझा की.