आगरा में बड़े भाई की साली से मिलने पहुंचा था प्रेमी, गांव वालों ने पहले पकड़कर पीटा और फिर उसकी मन की मुराद पूरी कर दी
आगरा के खलकी मढैया में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी गांव वालों को मिली उन्होंने प्रेमी को पकड़कर पीट दिया. लेकिन बाद में दोनों की सहमति से उनकी शादी करा दी गई.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबो गरीब वाक्या सामने आया है. यहां शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर गांव खलकी मढैया में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी गांव वालों को मिली उन्होंने प्रेमी को पकड़कर पीट दिया. लेकिन बाद में दोनों की सहमति से उनकी शादी करा दी गई. बता दें कि लड़की लड़के के बड़े भाई की साली लगती है.
