लेटेस्ट न्यूज़

दीपावली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म... इस रूट पर चलेंगी 38 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट कहीं आपकी वाली छूट न जाए!

Diwali Chhath Special Train News: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने बड़ा फैसला लिया है. आगरा मंडल से 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. ये ट्रेनें हावड़ा, मुंबई, दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों को आगरा कैंट और मथुरा से जोड़ेंगी.

ADVERTISEMENT

Diwali Chhath Special Train News
Diwali-Chhath Special Train News
social share
google news

Diwali Chhath Special Train News: आगामी दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने आगरा मंडल से विभिन्न जगहों के लिए 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. इन ट्रेनों के शुरू होने से त्योहारों पर अपने घर जाने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी.