आगरा में भूरे की ढाई साल की बेटी माहिरा और 11 महीने के बेटे अवान की दूध पीने से हुई मौत? मामला रहस्मयी है
Agra News: आगरा में दूध पीने से दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत. कागारौल में ढाई साल की माहिरा और 11 महीने के अवान की जान गई. परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी, सैंपल रिपोर्ट का इंतजार.
ADVERTISEMENT

agra news
Agra News: उत्तर प्रदेश में आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में एक परिवार के दो मासूम बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. परिजनों का कहना है कि बच्चों की तबीयत दूध पीने के कुछ देर बाद ही बिगड़ने लगी थी.