लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में जिस लड़की का रेप हुआ आरोपी के वकील ने उसे शराब पिला फिर किया रेप! भागने के चक्कर में पैर भी टूटा

औरैया की रहने वाली 24 साल की पीड़िता 2022 के एक यौन उत्पीड़न केस में सुनवाई के लिए आगरा आई थी. तभी इस केस के आरोपी के वकील पीड़िता को अदालत के बाहर समझौता कराने के बहाने होटल में लेकर गया. आरोप है कि रास्ते में वकील ने महिला को शराब पिलाई और होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया. 

ADVERTISEMENT

accused lawyer arrested
accused lawyer arrested
social share
google news

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. 24 साल की एक लड़की यौन उत्पीड़न के केस की सुनवाई के लिए आगरा आई हुई थी. मगर युवती इस बात से अंजान थी कि यहां उसे एक और ऐसा दर्द मिलेगा जिसे वह शायद कभी भूल ही ना पाए. आरोप है कि पीड़िता के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी का वकील उसे समझौता करने के बहाने आगरा के एक होटल में ले गया. आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता को शराब पिलाई. फिर होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की थी. इस दौरान उसका पैर भी टूट गया है.