आगरा में मांस और चर्बी से तैयार किया जा रहा था देसी घी! फिर पता चली फरमान, बबलू, सजिद की काली करतूत
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने नकली घी बनाने की काली करतूत को उजागर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Agra News
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने नकली घी बनाने की काली करतूत को उजागर कर दिया है. एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान में चल रही एक अवैध फैक्ट्री में पुलिस छापे के दौरान बरामद मांस और चर्बी की फॉरेंसिक जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि यह गौमांस है जिसके बाद अब इस मामले में गोकशी की धाराएं जोड़ने की तैयारी हो रही है. इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पुलिस की कार्रवाई की दिशा को भी पूरी तरह बदल दिया है.