आगरा में देर रात गढ्ढे में फंसी एंबुलेंस, जन्म से पहले ही हो गई मासूम की मौत, आखिर किसकी गलती से हुआ ये सब?
आगरा में प्रसव पीड़ा से जूझती महिला की एंबुलेंस सड़क पर फंस गई. ग्रामीणों ने दो घंटे देरी का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन ने दावे खारिज किए. प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत हुई. मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Agra Ambulance Case
सोचिए, आधी रात को जब किसी घर में एक नई जिंदगी दस्तक देने वाली हो और प्रसव पीड़ा से कराहती मां के लिए बुलाई गई एंबुलेंस अस्पताल पहुंचने के बजाय कीचड़ और गड्ढों में फंस जाए. उत्तर प्रदेश के आगरा से आई यह खबर केवल एक जर्जर सड़क की कहानी नहीं बल्कि सिस्टम की उस कथित लापरवाही का आईना है जिसकी कीमत एक नवजात मासूम को अपनी सांसें देकर चुकानी पड़ी. एक तरफ जहां ग्रामीण PWD की अनदेखी और एंबुलेंस के 2 घंटे तक फंसे रहने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

