लेटेस्ट न्यूज़

ताजमहल के चक्कर में आगरा से बाहर हो जाएंगी सारी पेठा फैक्ट्री! TTZ जोन से सबको हटाने का आदेश

ताजनगरी आगरा का पेठा पूरे विश्व में मशहूर है. ताजमहल घूमने आने वाला हर पर्यटक पेठा जरूर खरीदता है और अपने साथ ले जाता है. लेकिन अब यह 500 करोड़ रुपये का उद्योग संकट में है.

ADVERTISEMENT

Agra Petha
Agra Petha
social share
google news

ताजनगरी आगरा का पेठा पूरे विश्व में मशहूर है. ताजमहल घूमने आने वाला हर पर्यटक पेठा जरूर खरीदता है और अपने साथ ले जाता है. लेकिन अब यह 500 करोड़ रुपये का उद्योग संकट में है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए आदेश दिया है कि ताज ट्रेपेजियम जोन यानी TTZ क्षेत्र के भीतर स्थित सभी पेठा फैक्ट्रियों को हटाया जाए. यह क्षेत्र लगभग 10 हजार 400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्मारक शामिल हैं.