लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के एक घर में फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, लोगों ने अमरनाथ हिमलिंग से तुलना कर की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. जैसे ही इस आकृति की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे.

ADVERTISEMENT

Agra Refrigerator Shivling News
Agra Refrigerator Shivling News (Photo Enhanced by AI)
social share
Google CTA

Agra Shivling News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. जैसे ही इस आकृति की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची, बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे. लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. जलाभिषेक, फूल और बेलपत्र अर्पित किए गए, वहीं पूरे इलाके में 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगे. दूसरी ओर कुछ लोग इसे बर्फ जमने की सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं, जिसके चलते आस्था और विज्ञान दोनों पहलुओं पर चर्चा जारी है.