तनु ने पार्टी में पति को बुलाकर पिलाई थी जहरीली शराब, बिसरा रिपोर्ट में सामने आई बाप-बेटी की खौफनाक साजिश
Agra Crime News: आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक दामाद की सुनियोजित हत्या का पर्दाफाश हुआ है. जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाए गए जितेंद्र को उसके ससुर ने शराब में सल्फास मिलाकर पिला दिया था. शुरुआत में इसे संदिग्ध मौत माना गया. लेकिन 4 महीने बाद आई बिसरा रिपोर्ट ने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया.
ADVERTISEMENT

1/7
आगरा में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. ससुर और पत्नी ने मिलकर दामाद को मौत की नींद सुला दिया.

2/7
साजिश की शुरुआत 22 नवंबर 2025 को हुई जब मृतक जितेंद्र को उसकी पत्नी के जन्मदिन के बहाने ससुराल बुलाया गया था.

3/7
खुशियों के माहौल के बीच जितेंद्र को शराब पिलाई गई. लेकिन उसे भनक भी नहीं थी कि उसके ससुर ने उसमें जानलेवा 'सल्फास' मिला दिया है.

4/7
शराब पीने के बाद आधी रात को जितेंद्र की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

5/7
पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा. चार महीने बाद आई एफएसएल रिपोर्ट ने जहर दिए जाने की पुष्टि कर दी.

6/7
जांच में पता चला कि जितेंद्र और उसकी पत्नी तनु के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पिता-पुत्री ने मिलकर हत्या की साजिश रची.

7/7
पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं मृतक की मां ने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है.
