लेटेस्ट न्यूज़

Taj Mahal Free Entry: ताजमहल घूमने का है प्लान? इस दिन सुबह 7 से 10 बजे तक फ्री रहेगी एंट्री!

Taj Mahal Free Entry: बकरीद के मौके पर 28 मई को ताजमहल में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पर्यटकों को बिना टिकट प्रवेश मिलेगा. इस दौरान भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटक फ्री में ताजमहल परिसर का दीदार कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

बकरीद के मौके पर ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. 28 मई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताजमहल में एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी. इस दौरान भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटक बिना टिकट ताजमहल परिसर में प्रवेश कर सकेंगे.
 

2

2/7

ताजमहल प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बकरीद के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी कुछ घंटों के लिए प्रवेश शुल्क माफ किया गया है. सामान्य दिनों में भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपये का टिकट लेना पड़ता है, लेकिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यह शुल्क नहीं लिया जाएगा.

3

3/7

बकरीद पर ताजमहल में फ्री एंट्री की यह परंपरा काफी पुरानी है. इस दिन बड़ी संख्या में लोग ताजमहल पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से कुछ घंटों के लिए सभी पर्यटकों को राहत दी जाती है.

4

4/7

हालांकि फ्री एंट्री केवल ताजमहल परिसर तक ही सीमित रहेगी. जो लोग मुख्य मकबरे के अंदर जाना चाहते हैं, उन्हें पहले की तरह 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा. इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
 

5

5/7

बकरीद के मौके पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं. प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी. साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग अलग कतारों की व्यवस्था की जाएगी.
 

6

6/7

ताजमहल में इससे पहले भी कई खास अवसरों पर पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश की सुविधा दी जाती रही है. उर्स और कुछ विशेष दिनों पर भी लोगों को बिना टिकट प्रवेश करने का मौका मिलता है.

7

7/7

प्रशासन ने साफ किया है कि फ्री एंट्री की सुविधा केवल सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही रहेगी. इसके बाद ताजमहल में प्रवेश के लिए सामान्य टिकट व्यवस्था लागू हो जाएगी और पर्यटकों को निर्धारित शुल्क देना होगा.

 

 

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष पाण्डेय ने संपादित किया है.)