महाकुंभ में नागा साधुओं के हंगामे का वीडियो वायरल, अंधविश्वास बताने पर हो गया बवाल, आचार्य प्रशांत के पोस्टर दिखे
Naga Sadhu Videos Viral: प्रयागराज महाकुंभ में नागा साधुओं का युवाओं के अंधविश्वास विरोधी पोस्टरों पर आक्रोश. पुलिस कर रही है वायरल वीडियो की जांच.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh Viral video
Mahakumbh News: प्रयागराज में 12 साल बाद आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जुटे हैं. इस आस्था के महासंगम में एक अजीब घटना ने सबका ध्यान खींचा है. इस बीच महाकुंभ को लेकर कुछ युवाओं ने अंधविश्वास विरोधी पोस्टर लगाए, जिससे नागा साधु भड़क उठे. यह विवाद तेजी से बढ़ा और अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस इसकी तहकीकात में जुटे हैं.